सिलीगुड़ी,10 मार्च (नि.सं)। सिलीगुड़ी में दिनदहाड़े घर में घुसकर करीब एक लाख रुपये चोरी होने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना एनजेपी थाना अंतर्गत राजाहोली इलाके में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह रोज की तरह घर के मालिक छोटू मोहम्मद और उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर अपने-अपने काम पर चले गए थे। दोपहर में जब छोटू मोहम्मद घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा है।
घर के अंदर जाकर उन्होंने देखा कि कमरे में रखा ट्रंक भी टूटा हुआ है और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
छोटू मोहम्मद ने बताया कि घर बनाने के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले ही कर्ज लिया था और वही पैसे ट्रंक में रखे थे। चोरी होने से वह काफी परेशान है। उन्होंने यह भी बताया कि चोरों ने केवल नकदी ही चुराई है, घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। घटना की सूचना मिलने पर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
