जलपाईगुड़ी में मवेशी लाने गई गृहिणी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार 

जलपाईगुड़ी, 19 फरवरी(नि.सं)। तीस्ता नदी चार पर मवेशी लाने गई एक गृहिणी के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। इस घटना से जलपाईगुड़ी में सनसनी फैल गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जलपाईगुड़ी के कोतवाल थाने के तहत आने वाले इलाके की रहने वाली गृहिणी बुधवार दोपहर को मवेशी लाने के लिए तीस्ता नदी गई थी। आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने उस समय अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद आज परिवार ने कोतवाल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात को आरोपी युवक की मां को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया था। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *