सिलीगुड़ी,11 दिसंबर (नि.सं.)। पत्नी की हत्या में दोषी करार पति को जलपाईगुड़ी थर्ड एडीजे कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। पिछले 5 वर्षों से चल रहे इस विचार अधीन मामले पर जलपाईगुड़ी अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।
उल्लेखनीय है कि अप्रेल 2019 को आशीघर अंतर्गत चयनपाड़ा इलाके में लता दास नामक एक गृहिणी का सेफ्टी टैंक से पुलिस ने शव बरामद किया था। जिसके बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने गृहिणी के पति गोपाल दास को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद यह मामला जलपाईगुड़ी थर्ड एडीजे कोर्ट में पहुंचा। जहां पर इस मामले की सुनवाई के दौरान 70 दिनों में पुलिस ने अपनी चार्जशीट जमा कर दिया। जबकि 19 लोगों के गवाही भी दर्ज की गई। 5 वर्षों तक मामला चलने के बाद जलपाईगुड़ी थर्ड डीजे कोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में पति गोपाल दास को दोषी करार दिया। इसके बाद मंगलवार को अदालत ने गोपाल दास को फांसी की सजा सुनाई। इस विषय पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसीपी राकेश सिंह ने पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी।
पत्नी की हत्या कर सेफ्टी टैंक में फेंका, पति को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर सीटू का प्रदर्शन
सिलीगुड़ी, 14 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा इलाके में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत के मामले में सीटू दार्जिलिंग जिला निर्माण श्रमिक यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को संगठन के सदस्यों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता देने समेत कई मांगों को लेकर निर्माणाधीन इमारत के सामने प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि…
सिलीगुड़ीड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की का आरोप, युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 14 अक्टूबर (नि.सं.)। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एनजेपी थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम शुभ राय है। घटना फूलबाड़ी-1 नंबर अंचल के ममतापाड़ा की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम एक मामले की जांच के सिलसिले में…
सिलीगुड़ीमहानंदा नदी में अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, पांच ट्रक जब्त; तीन चालक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 14 अक्टूबर (नि.सं.)। महानंदा नदी से अवैध रूप से बालू-पत्थर निकालने के मामले में प्रधाननगर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों को जब्त किया है। इस मामले में तीन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में महानंदा नदी से अवैध रूप से बालू-पत्थर का खनन किया…
सिलीगुड़ीपूजा की खरीदारी करने गई महिला के खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपये की चोरी कर हुए चंपत
सिलीगुड़ी, 14 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गापूजा के मौसम में खरीदारी के लिए घर से बाहर निकलना एक परिवार को भारी पड़ गया। सिलीगुड़ी नगर निगम के 4 नंबर वार्ड अंतर्गत लॉर्ड आदर्श नगर इलाके में चोरों ने एक खाली घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस विषय में गौतम सरकार की पत्नी…
