डाबग्राम-फूलबाड़ी में अब नहीं खड़ा होऊंगा: सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले गौतम देव

फूलबाड़ी, 20 फरवरी (नि.सं)। मैं अब डाबग्राम-फूलबाड़ी में नहीं खड़ा होऊंगा, सिलीगुड़ी की ओर जा रहा हूं। अपनी जन्मभूमि में लौट रहा हूं। यह बात सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा केंद्र के फूलबाड़ी पश्चिम धनतला इलाके में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही। उनके बयान में साफ तौर पर आहत मन की झलक दिखाई दी।


शुक्रवार को फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत पश्चिम धनतला गांव में करीब 1.5 किलोमीटर लंबी पेवर ब्लॉक सड़क का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी जिला परिषद की सभाधिपति कृष्णा राय बर्मन, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, जिला परिषद सदस्य मनीषा राय और प्रधान रफीकुल इस्लाम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह सड़क डब्ल्यूबीएसआरडी की देखरेख में और एसडीआरएफ की वित्तीय सहायता से लगभग 73 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों में इस घोषणा के बाद खुशी का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *