इंडो-नेपाल सीमा पर मेची नदी में डूबने से महिला की मौत

सिलीगुड़ी, 5 अक्टूबर(नि.सं.)। इंडो-नेपाल सीमा पर मेची नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना खोरीबाड़ी के पानीटंकी के छोटो बदराजोत की है। मृत महिला का नाम हेमा खरेल है। वह नेपाल के गौरी गांव की रहने वाली थी।


बताया गया है कि आज सुबह तीन नेपाली महिलाएं नेपाल से मेची नदी पार कर भारत में आने की कोशिश कर रही थी। लेकिन नदी में पानी अधिक होने के कारण तीनों महिलाएं बह गई। हालांकि,दो महिलाएं किसी तरह पानी से बाहर निकलने में कामयाब रही, लेकिन हेमा खरेल नामक महिला पानी के तेज बहाव में बह गई।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला नदी के किनारे फंस गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को देखा। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही खोरीबाड़ी के पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बरामद कर खोरीबाड़ी थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए आज उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बाकी दो महिलाओं का इलाज नेपाल में चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomholiganbet girişcasibom girişCasibomcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayanCasibom Girişcasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel giriş