आईपीएल में सट्टा लगाते चार सटोरी गिरफ्तार, अदालत में किया गया पेश 

सिलीगुड़ी, 25 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सिलीगुड़ी में आईपीएल के नाम पर चल रहे सट्टा बाजार का खुलासा किया है। इस मामले में एसओजी ने सिलीगुड़ी पुलिस के साथ मिलकर सुभाष पल्ली इलाके एक दुकान में संयुक्त अभियान चलाकर चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सटोरियों के नाम नाम गौर कुंडू, शंकर शील, अरिंदम साहा और विपलब मजूमदार है। चारों सिलीगुड़ी के डाबग्राम, शक्तिगढ़ ,शांति नगर इलाके निवासी है।


गिरफ्तार सटोरियों के पास से सात मोबाइल फोन, एक नोटबुक और 1.66 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। एसओजी ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गैर कानूनी रूप से सट्टा लगाने के आरोप में मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी थाना को सौंप दिया है। आज सिलीगुड़ी पुलिस ने चारों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *