सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाईपास हादसों पर सख्त हुआ ट्रैफिक विभाग

सिलीगुड़ी, 27 दिसंबर (नि.सं.)। ईस्टर्न बाईपास में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर ट्रैफिक डीसीपी काजी शम्सुद्दीन अहमद ने विगत दो वर्षों में हुई दुर्घटनाओं के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। एडीसीपी और एसीपी को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।बीते कल आशीघर मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत के बाद डीसीपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। हादसों पर लगाम लगाने के लिए ईस्टर्न बाईपास में मालवाहक भारी वाहनों की आवाजाही पर समय निर्धारित करने और नो-एंट्री लागू करने की तैयारी है।डीसीपी ने बताया कि वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण सड़क संकरी हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर नए कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों से सतर्क रहने, नाबालिगों को वाहन न देने और नववर्ष के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *