जल जीवन मिशन परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा ने खोरीबाड़ी के बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

खोरीबाड़ी,18 सितंबर (नि.सं.)। भाजपा की खोरीबाड़ी-बुरागंज मंडल कमेटी ने प्रधानमंत्री के जल जीवन मिशन परियोजना में कई भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खोरीबाड़ी के बीडीओ को 7 सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा है। आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी भाजपा पार्टी कार्यालय से  एक रैली के माध्यम से बीडीओ कार्यालय के सामने पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया। कथित तौर पर कुछ घरों में पानी के पाइप कही पुराने तो कही लोहे व प्लास्टिक के पाइप का उपयोग किया जा रहा है। शिलान्यास से पहले नवनिर्मित पानी टंकी से पानी लीक हो रहा है। ठेकेदार नल को मजबूत करने के लिए पुराने कपड़े लगा रहे है। खोरीबाड़ी-बुरागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने चेतावनी दी कि जलजीवन मिशन परियोजना में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ब्लॉक के सभी पंचायत सदस्य बैठक कर 10 दिनों के अंदर सही जानकारी देनी होगी नहीं वे वृहद आंदोलन करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *