चोरी कर पिटाई के डर से पेड़ पर चढ़ गया चोर! उसे नीचे उतारने में पुलिस और दमकल कर्मियों के छूटे पसीने

जलपाईगुड़ी, 15 मार्च (नि.सं.)।  चोरी करते पकड़े जाने के बाद पिटाई के डर से एक चोर पेड़ पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस, पंचायत और दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह घटना जलपाईगुड़ी शहर के पास केरानी पाड़ा इलाके में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह केरानी पाड़ा इलाके के एक घर में एक युवक चोरी करने के इरादे से घुसा। वह घर से पैसे चुरा भी लेता है, लेकिन तभी स्थानीय लोगों के हाथों पकड़ा जाता है। लोगों की पिटाई के डर से वह पास के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ जाता है।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय पंचायत के सदस्य मौके पर पहुंचे। बाद में दमकल विभाग की टीम भी वहां पहुंची। काफी देर तक समझाने और प्रयास करने के बाद दमकल कर्मियों की मदद से युवक को पेड़ से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *