जलपाईगुड़ी, 15 नवंबर (नि.सं)। जलपाईगुड़ी के तीस्ता ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार देर रात जलपाईगुड़ी के बालापाड़ा के पास तीस्ता ब्रिज पर हुआ। तेज़ रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी। घटना के समय बाइक में तीन लोग थे। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हादसे के बाद मौके से दो लोगों को बरामद कर जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति का शव शनिवार सुबह तीस्ता ब्रिज के नीचे नदी से बरामद किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
