जलपाईगुड़ी में बत्तख खाते समय 9 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया

जलपाईगुड़ी,12 जून (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के बसुनिया पाड़ा में 9 फीट लंबे अजगर को बरामद किया गया है। बत्तख खाते समय विशालकाय अजगर को पकड़ा गया है। जलपाईगुड़ी जिले के बारोपटिया ग्राम पंचायत के बसुनिया पाड़ा में अजगर को लेकर दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इलाके में अजगर को बत्तख खाते हुए देखा। बाद में अजगर गांव के तालाब में चला गया। जिसके बाद में स्थानीय लोगों ने तालाब में पंप लगाकर पानी को थोड़ा कम किया और अजगर को पकड़ लिया। बाद में वन विभाग को इसकी सूचना दी। सुचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने अजगर को उन्हें सौंप दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO