कंचनकन्या ट्रेन में गांजे की तस्करी, जीआरपी की कार्रवाई में गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,21 मार्च(नि.सं.)। कंचनकन्या ट्रेन से गांजा की तस्करी कर रहे एक व्यवसायी को सिलीगुड़ी टाउन जीआरपी की कार्रवाई में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम ऋत्विक राय है। वह बर्दवान जिले के पूर्वस्थली का रहने वाला है।


मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति कंचनकन्या ट्रेन से गांजा की तस्करी करने जा रहा था। जब ट्रेन नक्सलबाड़ी स्टेशन पहुंची तो गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी टाउन जीआरपी के अधिकारियों ने उस स्टेशन पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 6 किलो 32 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 30-40 हजार रूपए है। आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि गांजा तस्करी के लिए कोलकाता ले जाया जा रहा था। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *