जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक का कटा हाथ, अस्पताल में इलाजरत

सिलीगुड़ी, 20 अप्रैल (नि.सं.)। कई बार ज्यादा रिक्स लेना मुश्किल हो जाता है। ज्यादा खतरों के खिलाड़ी बनना कभी-कभी महंगा होता है। लोगों को जागरूक करने के बाद भी लोगों की लापरवाही व अज्ञानता के कारण बड़े हादसों को न्यौता दे देते हैं। ऐसा ही एक घटना आज जंक्शन रेलवे स्टेशन में घटी है। जहां पर एक व्यक्ति खुद को सुपरमैन समझकर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। जिसमें उक्त व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में उसका एक हाथ कट गया।


जानकारी मिली है कि आज दोपहर राधिकापुर-सिलीगुड़ी लोकल डीएमयू ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन प्रवेश कर रही थी। तभी एक व्यक्ति चलती ट्रेन से फ्लाईओवर ब्रीच के नीचे उतरने का प्रयास किया। नीचे उतरने के दौरान वह गिर गया और उसका एक हाथ ट्रेन के पहिए के नीचे चला गया।

जिससे उसका एक हाथ कट गया। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही जीआरपी आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी घायल व्यक्ति की पहचान में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomCASİBOMholiganbet girişcasibomcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişcasibom güncelcasibomcasibom girişbahis siteleriCasibom Girişcasibom girisiCasibomgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/