जंक्शन ट्रैफिक गार्ड की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह पालित

सिलीगुड़ी, 31 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत जंक्शन ट्रैफिक गार्ड की तरफ से “सेफ ड्राइव सेव लाइफ” कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर नाटक एवं नृत्य के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर, ट्रैफिक डीसीपी विश्वचंद ठाकुर, एसीपी मसूदुर रहमान एवं एडीसीपी अभिषेक मजूमदार, जंक्शन ट्रैफिक गार्ड के आईसी रिद्धम साहा के साथ ही अन्य कर्मचारी मौजूद थे।  इस संबंध में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर ने कहा कि सभी को यातायात कानूनों का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान में सहयोग करने की अपील की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *