कई मांगों के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली

फांसीदेवा,5 जून (नि.सं.)। कई मांगों के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस ने एक विरोध रैली निकाली है। आज फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत विधाननगर में तृणमूल कांग्रेस की ओर से उक्त विरोध रैली निकाली गई। यह विरोध रैली विधाननगर तृणमूल कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर विधाननगर थाने के सामने समाप्त हुई। इस दौरान महकमा परिषद के तृणमूल उम्मीदवार काजल घोष और रूमा रेशमी एक्का, तृणमूल पंचायत समिति के उम्मीदवार प्रणबेश मंडल और टुलटुली सरकार सहित ग्राम पंचायत के उम्मीदवार उपस्थित थे।


तृणमूल नेता काजल घोष ने कहा कि यह विरोध रैली राज्य कमिटी के निर्देश पर निकाली गई है। केंद्र सरकार राज्य सरकार का बकाया भुगतान नहीं कर रही है।रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही भाजपा के कुछ बदमाशों ने कल थाने के सामने आकर धनुष-बाण लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।वहीं उन लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके प्रतिवाद में आज हमने यह रैली निकाली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *