काली पूजा: फाटापुकुर नवोदय संघ की अंतिम तैयारियां जोरों पर

राजगंज, 29 अक्टूबर(नि.सं.)। फाटापुकुर का नवोदय संघ काली पूजा में ‘पाखीर देशे मां’ थीम के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करने जा रहा है। राजगंज ब्लॉक के पानीकौरी ग्राम पंचायत अंतर्गत फाटापुकुर संलग्न नवोदय संघ कई वर्षों से भव्य तरीके से काली पूजा करता आ रहा है।


इस वर्ष उनकी पूजा स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस वर्ष उनके 50वें वर्ष में थीम ‘पाखीर देशे मां’है। पूजा की अंतिम तैयारी चल रही। पूजा मंडप जूट,काशफुल, बांस, पुआल समेत विभिन्न सामग्रियों से बनाया जा रहा है।

इस संबंध में पूजा आयोजकों ने कहा कि एक समय में गांव में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते थे। वर्तमान में वे पक्षी विलुप्त हो गये हैं। वर्तमान पीढ़ी को इस थीम के माध्यम से पक्षियों के अस्तित्व, पक्षी घोंसले कैसे बनाते हैं यह दिखाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह विशेष आयोजन वर्तमान में पक्षियों के अस्तित्व पर आए संकट को देखते हुए दशकों को पक्षियों के प्रति जागरूक करने के लिए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *