कंचनजंगा ट्रेन में अभियान चलाकर डीआरआई ने 10 करोड़ रूपये का सोना किया जब्त, चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 12 फरवरी(नि.सं)। सिलीगुड़ी डीआरआई की टीम ने अभियान चलाकर कंचनजंगा ट्रेन से 10 करोड़ रूपये का सोना जब्त किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।आरोपियों के नाम निर्मलेंदु पाल(51), सुजोन पाल(31), पिजुश पोद्दार (46) और सुजित दास(45) है। ये सभी आसाम के करीमगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार बीते कल चारों आरोपी कोलकाता जाने के लिए आसाम के करीमगंज रेलवे स्टेशन से कंचनजंगा ट्रेन में बैठते थे। इधर, गुप्त सूत्रों के आधार पर खबर मिलते ही डीआरआई ने एनजेपी रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाते हुए कंचनजंगा ट्रेन में जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर चार लोगों की तलाशी ली गयी। इस दौरान इन लोगों के विशेष कमर बंद बेल्ट के अंदर से 10 पीस सोने के बार बरामद हुए। इधर, सोना का कोई वैध कागजात नहीं होने के कारण चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। जहां न्यायाधीश ने चारों आरोपीयो को 1 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।

इस विषय में डीआरआई पक्ष के वकील रतन बनिक ने बताया कि चारों आरोपीयों ने सबसे पहले इंडो-म्यांमार बॉर्डर से बांग्लादेश के रास्ते विदेशी सोना के बार को आसाम लाया। इसके बाद विदेशी मार्क को हटाने के लिए सोना को गला कर स्टीव का आकार दिया गया। वहीं विशेष कमर बंद बेल्ट में छिपाकर कोलकाता में सोना की तस्करी करने वाले थे। लेकिन इससे पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि सोने का कुल वजन लगभग 18 किलों है। जिसका बाजार मूल्य करीब 10 करोड़ 60 लाख आंकी गयी है।


दूसरी तरफ, बचाव पक्ष के वकील अखिल विश्वास ने कहा कि उनके चारों मुवकील कोलकाता में पुराने सोने के गहने को नये डिजाइन में बनाने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन डीआरआई ने उनके मुवकील को गलत मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *