सिलीगुड़ी के करमवीर सिंह लॉकडाउन में दर-दर भटक रहे भूखे गायों को खिला रहे खाना

सिलीगुड़ी, 10 अप्रैल (नि.सं.)। लॉकडाउन का असर अब बेजुबान पशुओं पर भी दिखने लग गया है।खाना की खोजी में इन पशुओं को अक्सर सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। इस दौरान कई लोग इन पशुओं को लाठी से मार कर भगा देते है। तो कई ऐसे भी होते है जो बड़ी प्यार से इन बेबस और भूखे पशुओं को भोजन करवाते है। ऐसे ही एक शख़्स है सिलीगुड़ी के महाकालपल्ली के निवासी करमबीर सिंह।


इस लॉकडाउन के दौरान करमवीर सिंह ने भूखे, बेबस खाना की तलाश में दर-दर भटक रहे तीन गायों को देखा इसके बाद उन्होंने इन गायों को रोजाना भोजन करवाना शुरू किया। देखते ही देखते गायों की संख्या बढ़ती चली गयी। अब करमवीर सिंह के घर के बाहर 35-40 गायों का जमावड़ा लगने लगा है। सभी गायों को खाने में साग-सब्जी, गुड़, खर आदि दिए जाते है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में उनका पूरा परिवार सहयोग करता है। दोपहर होते ही उनके घर के सामने सभी गाय पहुंच जाते है और खाना खा कर वापस लौट जाते है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom girişcasibomcasibom girişcasibom girişbahsegelcasibomcasibom girişcasibomcasibom giriş