टिकट नहीं मिला! पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिला चेयरमैन पद से इस्तीफा दे रहे हैं खगेश्वर राय

राजगंज, 17 मार्च(नि.सं.)। राजगंज विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार की घोषणा को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अंदर गहरा असंतोष सामने आया है। राजगंज के चार बार के विधायक खगेश्वर राय को इस बार टिकट नहीं दिया गया। उनकी जगह स्वप्ना बर्मन को उम्मीदवार बनाया गया है।
टिकट न मिलने से नाराज खगेश्वर राय ने पार्टी के फैसले पर असंतोष जताया है। बताया जा रहा है कि वे जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने जा रहे है।
लंबे समय से संगठन से जुड़े इस वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी के इस फैसले से वे बेहद आहत है और उन्होंने जिला चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इस घटना का असर ब्लॉक स्तर पर भी देखा जा रहा है। राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी सहित कई अन्य संगठनात्मक नेताओं ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा किया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *