खेती के माध्यम से रोजगार बढ़ाने के लिए ब्लॉक के किसानों को दिए जाएंगे पौधे

सिलीगुड़ी,4 मई (नि.सं.)। खेती के माध्यम से रोजगार बढ़ाने के लिए ब्लॉक के किसानों को सिलीगुड़ी महकमा परिषद पौधे देगी। सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने आज दोपहर सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कार्यालय में सिलीगुड़ी महकमा परिषद अंतर्गत हॉर्टिकल्चर विभाग के अधीन डिस्ट्रिक्ट मिशन कमिटी के साथ एक बैठक की है।


बैठक के बाद सभाधिपति अरुण घोष ने कहा कि विभिन्न ब्लॉकों के आधार पर सर्वे कर जगह देखा जायेगा। जिन जगहों पर उपज अच्छी होगी वहां वह पौधे दी जाएगी। इसके अलावा 155 आईसीडीएस केंद्रों का दौरा किया गया है। जहां विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *