खोरीबाड़ी में बांस की झाड़ियों में लटका मिला युवक का शव

खोरीबाड़ी,31 अगस्त(नि.सं.)। घर के पास बांस की झाड़ियों से एक युवक का लटका हुआ शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृत युवक का नाम शुकलाल हांसदा है। वह खोरीबाड़ी के चुनीलाल जोत इलाके का निवासी था।


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार युवक अपने ससुराल में ही रहता था। वह शुक्रवार शाम को ससुराल से घर लौटा था। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गया था। आज सुबह जब वह घर पर नहीं दिखा तो परिवार के सदस्य उसे ढूंढने लगे।

इसके बाद उसे बांस की झाड़ियों में लटका देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। खोरीबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *