खोरीबाड़ी में 14 मवेशी बरामद, 6 गिरफ्तार

खोरीबाड़ी, 19 दिसंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने दो पिकअप वैन में तस्करी कर ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को बरामद किया है। इस घटना में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद सलाम, शिव शंकर राय, मंजय राय, यादव मंडल, हीरालाल राय और सहदेव बनिक है। गिरफ्तार लोगों में तीन बिहार के और तीन खोरीबाड़ी के रहने वाले है। बताया गया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर खोरीबाड़ी के सिंघिया जोत इलाके में नाका तलाशी शुरू किया। इस दौरान मवेशी लदे दो पिकअप को जब्त किया। मवेशी से जुड़े संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिय। वहीं, 14 मवेशियों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *