खोरीबाड़ी में महिला की सोने की चेन छिनतई करने के आरोप में एक बदमाश गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,16 जून(नि.सं.)। बंगाल-बिहार सीमा अंतर्गत चक्करमारी इलाके में छिनताई की घटना में खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 10 जून की शाम खोरीबाड़ी चक्करमारी इलाके में घर के सामने बाइक सवार 2 बदमाश आए और महिला की सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गए थे। इस विषय में महिला ने थाना में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाला और बदमाशों की पहचान की।
वहीं, बीते कल जलपाईगुड़ी अंतर्गत राजगंज से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम पिंटू ग्वाला है। वो राजगंज के ईरानी बस्ती का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिंटू को बिहार, राजस्थान में छिनतई की घटना के आरोप में पहले भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom giriş