खोरीबाड़ी, 21 नवंबर (नि.सं)। हाथी फिर से खाने की तलाश में इलाके में घुस आया है। हाथियों के उत्पात में तीन घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है। जबकि एक महिला भी घायल हो गई है। घटना खोरीबाड़ी के बुरागंज के कौरीजोत इलाके में घटी है।
बताया जा रहा है कि हाथी गुरुवार देर रात खाने की तलाश में टुकरियाझार जंगल से निकल कर इलाके में घुस आया। फिर इलाके में खाने की तलाश में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिससे इलाके के तीन घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे एक महिला भी घायल हो गई।बाद में हाथी खाना लेकर जंगल में लौट गया। खबर मिलते ही टुकरियाझार रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।
