खोरीबाड़ी के बतासी से थोक हाट स्थानांतरित, विरोध में व्यापारी और किसानों ने किया सड़क जाम 

खोरीबाड़ी, जून 24 (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के बतासी स्थित ऐतिहासिक थोक हाट को हटाने से नाराज व्यापारियों व किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि खोरीबाड़ी इलाके में थोक हाट के लिए जगह की कमी के कारण यह समस्या देखी गयी है।


आज बतासी में थोक हाट नहीं लगने से नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 327 पर सब्जियां फेंक कर सड़क जाम कर विरोध – प्रदर्शन किया। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जाम की खबर पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर किसानों ने सड़क से जाम हटा लिया।

किसानों ने बताया कि थोक मंडी सप्ताह में 2 दिन लगती है, मंडी नहीं लगने से आज फसल नहीं बेच पाया। हालांकि इस पर प्रशासनिक बैठक हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। किसानों ने प्रशासन से दो दिन थोक हाट यहां लगाने देने के लिए अनुरोध किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO