खोरीबाड़ी, 26 दिसंबर(नि.सं.)। नदी से अवैध रूप से बालू और पत्थर चोरी की शिकायत मिलने पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पत्थर लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, खोरीबाड़ी के डुमुरिया नदी से बालू चोरी की खबर मिलते ही पुलिस ने तड़के सुबह छापेमारी की। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही कई ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए। हालांकि, एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन उसका चालक भागने में सफल रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान और भी तेज किए जाएंगे।
