खोरीबाड़ी में दाल से भरा लॉरी पलटा

खोरीबाड़ी, 27 दिसंबर(नि.सं.)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक और हादसा सामने आया है। देर रात दाल से भरा एक लॉरी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना खोरीबाड़ी के दुर्गा मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 327 पर हुई।
जानकारी के अनुसार, बीती रात राजस्थान से गुवाहाटी की ओर जा रहा दाल लदा लॉरी सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के दौरान सड़क किनारे बने गड्ढे में फंस गया। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और लॉरी सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर आज खोरीबाड़ी ट्रैफिक गार्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *