खोरीबाड़ी में चाय बागान से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

खोरीबाड़ी, 6 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में चाय बागान से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम दिलीप राय (39) है। मृतक खोरीबाड़ी के पहाड़ीभिटा का रहने वाला था।


बताया गया है कि खोरीबाड़ी के वनवासी कल्याण आश्रम के पास में एक निजी चाय बागान से शव बरामद किया गया। व्यक्ति काफी दिनों से पारिवारिक समस्याओं से परेशान था। कल वह लापता हो गया था। इसके बाद आज दोपहर चाय बागान के श्रमिकों ने उक्त व्यक्ति का शव बरामद देखा।

सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। रविवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा। घटना से इलाके में शोक छा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *