खोरीबाड़ी में रामनवमी की शोभायात्रा में बीजेपी और तृणमूल प्रत्याशी एक साथ नजर आए

खोरीबाड़ी, 27 मार्च (नि.सं.)। रामनवमी के शोभायात्रा में सौहार्द और मेल-जोल की अनोखी तस्वीर खोरीबाड़ी में देखने को मिली है। शोभायात्रा के दौरान तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी रीना टोप्पो एक्का ने बीजेपी प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार, खोरीबाड़ी रामनवमी उत्सव समिति की ओर से इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू और तृणमूल प्रत्याशी रीना टोप्पो एक्का भी शोभायात्रा में शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान रीना टोप्पो एक्का ने दुर्गा मुर्मू के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों प्रत्याशी ढाक की धुन पर नाचते और शोभायात्रा में साथ चलते नजर आए। हालांकि, दोनों प्रत्याशियों ने साफ कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने का राजनीति से कोई संबंध नहीं है, बल्कि यह एक धार्मिक और सामाजिक उत्सव है।वहीं, आयोजकों का कहना है कि राम नवमी की शोभायात्रा में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *