यूनेस्को को अभार व्यक्त के लिए कल निकाली जायेगी शोभयात्रा, व्यवस्था देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सिलीगुड़ी, 31 अगस्त (नि.सं.)। बंगाली के सर्वश्रेष्ठ त्योहार दुर्गा पूजा को यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी गई है। यूनेस्को को अभार व्यक्त के लिए गुरुवार यानी 1 सितंबर को राज्य में जिलों में शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। और इस शोभायात्रा की व्यवस्था सुनकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि मौसम अच्छा रहा तो गुरुवार को सिलीगुड़ी में करीब 20 हजार लोग इस शोभायात्रा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही करीब 14 हजार लोगों के लिए भोजन के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।


यह शोभयात्रा सिलीगुड़ी के तराई स्कूल के मैदान से शुरू होकर बाघाजतिन पार्क में आकर संपन्न होगी। 14 हजार खाने के पैकेट सभी के हाथों में दिए जाएंगे। लोगों को दो तरह के केक, जूस, काजू बर्फी और पानी की बोतल टिफिन में दी जाएगी। और अब 45 लोग इन 14 हजारखाने के पैकेट को बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इन पैकेटों को बनाने का काम है कंचनजंघा स्टेडियम में कई दिनों से चल रहा है। बुधवार सुबह से ही केक जूस को पैकेट में भरने का काम पर चल रहा है। यह शोभायात्रा गुरुवार दोपहर 2 बजे से निकलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *