कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: खोरीबाड़ी थाने में भाजपा के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर दिखा तनाव

खोरीबाड़ी, 23 अगस्त (नि.सं.)। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर राज्य भाजपा के आह्वान पर भाजपा आज थानों पर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम कर रही है।


खोरीबाड़ी थाने में भी भाजपा के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर तनाव का माहौल देखा गया। आज भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक खोरीबाड़ी थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को थाने में घुसने से पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हाथापाई हो गई। उन्होंने बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। घटना को लेकर व्यापक तनाव का माहौल देखा गया।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए थाने में अतिरिक्त पुलिस वाहिनी तैनात की गई। इस संबंध में भाजपा के जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष माणिक बर्मन ने कहा कि यह घटना योजनाबद्ध तरीके से की गयी है। इसके विरोध में पूरे राज्य में भाजपा का विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobet