जलपाईगुड़ी में कृष्ण दास का दावा, “भाजपा को शून्य पर रोक देंगे”

जलपाईगुड़ी,17 मार्च (नि.सं.)। उम्मीदवार के रूप में नाम घोषित होते ही तृणमूल कांग्रेस के जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा सीट के प्रत्याशी कृष्ण दास ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और भाजपा को “शून्य” पर रोकने का दावा किया।


इस बार तृणमूल कांग्रेस ने जलपाईगुड़ी सदर सीट पर उम्मीदवार बदलते हुए मौजूदा विधायक डॉ. प्रदीप कुमार बर्मा की जगह एससी-ओबीसी सेल के अध्यक्ष कृष्ण दास को मैदान में उतारा है। नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिठाई खाकर जश्न मनाया।
कृष्ण दास ने कहा, हम अभी मिठाई खा रहे है, लेकिन चुनाव में भाजपा को शून्य पर रोकेंगे। जलपाईगुड़ी में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। जिस तरह से लोगों को परेशान किया गया है, उसका जवाब 23 अप्रैल को बंगाल की जनता देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *