सिलीगुड़ी में डीआई फंड जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा की कोशिश, माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज

सिलीगुड़ी, 24 जनवरी (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निर्देशिका के बावजूद सिलीगुड़ी में भूमाफियाओं के आतंक के आरोप थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला माटीगाड़ा 2 नंबर ग्राम पंचायत इलाके की करीब 70 कट्ठा डीआई फंड सरकारी जमीन से जुड़ा है।
आरोप है कि इस जमीन पर कई दशकों से रह रहे थापा परिवार को हटाकर भूमाफिया जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। परिवार का दावा है कि उन्होंने जमीन पर मालिकाना हक को लेकर 1987 और 2007 में प्रशासन को आवेदन दिया था।
परिवार के अनुसार, फोरलेन एलिवेटेड सड़क परियोजना के कारण जमीन की कीमत बढ़ने के बाद भूमाफियाओं की नजर इस पर पड़ी है। आरोप है कि 10 जनवरी की रात जेसीबी बुलाकर दुकानों को तोड़ दिया गया और चारदीवारी खड़ी कर दी गई। विरोध करने पर महिलाओं को धमकियां देने का भी आरोप है।
थापा परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। डीआई फंड जमीन जिलाधिकारी के अधीन होती है। मामले की शिकायत मेयर गौतम देव तक भी पहुंच चुकी है। अब सवाल है कि सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश पर प्रशासन और पुलिस क्या कदम उठाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *