सिलीगुड़ी, 6 फरवरी (नि.सं)। शहर के हासमी चौक पर SIR के खिलाफ लेफ्ट फ्रंट ने धरना प्रदर्शन किया। आज विरोध प्रदर्शन के मंच पर लेफ्ट फ्रंट के नेता अशोक भट्टाचार्य, समन पाठक और पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
आज विरोध सभा से अशोक भट्टाचार्य ने इलेक्शन कमीशन के रोल की कड़ी आलोचना किया। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन लोगों के वोट देने के संवैधानिक अधिकार को छीन रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार के असर की वजह से इलेक्शन कमीशन अब एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के तौर पर काम नहीं कर रहा है। बल्कि एक राजनीतिक संस्था बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों लोगों के संवैधानिक अधिकार छीने गए है।
ऐसी घटनाएं सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही क्यों हो रही है? अशोक भट्टाचार्य ने यह सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर यह स्थिति जल्द नहीं बदली तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
