लिपि राय को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिला विशेष स्थान

राजगंज,15 जुलाई (नि.सं.)। राजगंज की लिपि राय ने असहाय बच्चों की जिंदगी में शिक्षा का उजियारा फैला कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर इलाके का नाम रोशन किया है। राजगंज ब्लॉक के पानीकौरी अंचल के चंदरबाड़ी इलाके निवासी नीलकांत राय की सबसे बड़ी बेटी लिपि राय शिक्षिका है।

असहाय बच्चों को ध्यान में रखते हुए वह 2018 में शिक्षालय नामक एक स्कूल की शुरुआत की। वर्तमान में वहां तीन सौ से ज्यादा बच्चें पढ़ रहे हैं। लिपि राय ने राजगंज महेंद्रनाथ हाई स्कूल से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक पास किया। इसके बाद 2014 में राजगंज कॉलेज से स्नातक किया। बाद में वह 2018 में उत्तरबंग विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर्स किया।

लिपि राय 2018 से सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल में पढ़ा रही है। लिपि राय वहां कुछ असहाय बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन पढ़ाती थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बस्ती में जाकर देखा कि शिक्षा की कमी और पर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण कई बच्चे विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल होे रहे है। ऐसे बच्चों की जिंदगी में शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिये सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल के शिक्षिक लिपि राय ने पहल की।

स्थानीय पार्षद के सहयोग से उन्होंने सिलीगुड़ी के संतोषीनगर में शिक्षालय नामक से एक स्कूल शुरू किया। उन्होंने वहां के बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने के अलावा सप्ताह के अंत में बच्चों को मुफ्त भोजन, कपड़ा और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई। लिपि ने कहा कि इस काम के लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes