सिलीगुड़ी, 19 फरवरी (नि.सं)। रंगों का त्योहार होली से पहले बिहार में होने वाली शराब तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले के प्रधान नगर थाना की पुलिस ने जंक्शन से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गोविंद कुमार प्रसाद है। मिली जानकारी के अनुसार होली को लेकर बिहार में शराब की मांग बढ़ गई है। इधर, बीते कल रात को शराब की तस्करी के लिए गोविंद कुमार प्रसाद सिक्किम से गैर कानूनी तरीके से विदेशी शराब खरीद कर जंक्शन में बिहार जाने के उद्देश्य में पहुंचा था। लेकिन इसकी भनक लगते ही प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस अभियान चलाकर जंक्शन से गोविंद कुमार प्रसाद को संदेह के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली।
इस दौरान उसके पास मौजूद ट्रॉली बैंग से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई। जिसका बाजार मूल्य करीब 1 लाख रुपये के आस पास आंकी गई है। आरोपी के पास इसका कोई वैध कागजात मौजूद नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
