लोकनाथ ब्रह्मचारी के तिरोधान दिवस पर राजगंज के विभिन्न स्थानों पर की जा रही पूजा-अर्चना

राजगंज,2 जून (नि.सं.)। आज लोकनाथ ब्रह्मचारी का 134वां तिरोधान दिवस है। विभिन्न जगहों के साथ-साथ राजगंज ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर लोकनाथ ब्रह्मचारी का तिरोधान दिवस मनाया जा रहा है।


राजगंज ब्लॉक के आकारीगछ बानाभाषा आदि लोकनाथ मंदिर कमिटी और आकारीगछ लोकनाथ मिशन में रविवार सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हुई है। पूजा करने लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है। इस संबंध में आकारीगछ बानाभाषा आदि लोकनाथ मंदिर कमिटी के सचिव भवतोष दत्त ने कहा कि बाबा लोकनाथ ब्रह्मचारी के तिरोधान दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

आज मुख्य त्यौहार है। हमारी पूजा इस वर्ष अपने 41वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। सुबह से ही स्थानीय लोग और दूर दराज से श्रद्धालु पूजा करने आ रहे हैं। पूरे दिन पूजा और बाउल गीत का आयोजन किया गया है। इसके अलावा आज 50 जरूरतमंद लोगों को कपड़े बांटे गए हैं। इसके अलावा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।


दूसरी ओर, आकारीगछ लोकनाथ मिशन की पूजा इस वर्ष 22 वर्ष में प्रवेश कर गयी है। सुबह से ही लोकनाथ बाबा की पूजा चल रही है। पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।लोकनाथ मिशन की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom giriş