राजगंज, 24 फरवरी(नि.सं)। सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांस से लदा एक लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में लॉरी चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, लॉरी जलपाईगुड़ी की ओर से सिलीगुड़ी जा रहा था। तालमा इलाके के पास अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे लॉरी सड़क किनारे नयनजुली (नाले) में पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को तुरंत बरामद कर स्थानीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस क्रेन की मदद से पलटे हुए लॉरी को उठाने की कोशिश शुरू की है।
