खोरीबाड़ी,21 फरवरी(नि.सं.)। मादक पदार्थ की डिलीवरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी का नाम अरमान आलम है। वह खोरीबाड़ी के गंडोगोलजोत का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक बीती रात खोरीबाड़ी के पानीटंकी संलग्न धाकरू मोड़ पर मादक पदार्थ की डिलीवरी देने आया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। इसके बाद तलाशी लेने पर उसके पास से 202 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और घटना में शामिल एक बाइक को जब्त कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।