माध्यमिक में शानदार परिणाम लाने वाले दीपजॉय को विधायक ने किया सम्मानित 

राजगंज, 3 मई (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के दीपजॉय सरकार ने अभावों से जूझते हुए माध्यमिक में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किया है। राजगंज विधायक खगेश्वर राय ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया। 
दीपजॉय राजगंज ब्लॉक के सुखानी ग्राम पंचायत के स्कूलपाड़ा निवासी मिथुन सरकार और दीपा सरकार के पुत्र हैं। वह राजगंज महेंद्रनाथ हाई स्कूल का छात्र है। माध्यमिक में दीपजॉय ने 664अंक प्राप्त किया है। दीपजॉय भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता है। आपको बता दे कि दीपजॉय के पिता लंबे समय से बीमार है। उनकी मां दर्जी का काम कर किसी तरह परिवार चलाती हैं। उनके परिवार को चिंता है कि अभावों के बीच दीपजॉय का सपना कैसे पूरा होगा। 


इधर, शुक्रवार को राजगंज विधायक खगेश्वर राय और समाजसेवी अरिंदम बनर्जी दीपजॉय के घर पहुंचे। इसके बाद दोनों ने दीपजॉय को गुलदस्ता और मिठाइयों देकर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों ने दीपजॉय को आर्थिक मदद देने की भी बात कही। वहीं, विधायक खगेश्वर राय ने दीपजॉय के डॉक्टर बनने की सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव मदद करने का भी आश्वासन भी दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom girişCasibom Girişcasibomcasibom