मुख्यमंत्री 16 जनवरी को सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का करेंगी शिलान्यास, तैयारियां तेज

सिलीगुड़ी, 2 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर के शिलान्यास को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास कर सकती है। इससे पहले सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।


आज मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर मेयर के साथ जिला शासक सहित विभिन्न विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने मंदिर निर्माण के लिए चिन्हित क्षेत्र का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर के विकास को लेकर जमीन समतलीकरण और साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। कई अर्थमूवर मशीनों की मदद से इलाके को साफ और तैयार किया जा रहा है। महाकाल मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथो महाकाल मंदिर के शिलान्यास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *