सिलीगुड़ी, 8 जून (नि.सं)। महानंदा नदी के किनारे से एक व्यक्ति की शव मिलने से भानू नगर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजय राई (45) के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत तिलक सारणी भानू नगर इलाका निवासी था। मृतक पेशे से एक निजी स्कूल का बस चालक था।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह प्रातःभ्रमण में निकले लोगों ने नदी किराने उक्त व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी भक्ति नगर पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अजय राय को मृत पाया। वहीं उसके चेहरे पर चोट के कुछ निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर जिला अस्पताल भेजा,जहां से पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा गया।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि श्याद बीती रात को मृतक की किसी के साथ हातापाई हुई होगी। इससे चोट लगी होगी। पुलिस की ओर से बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।