महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, हर हर महादेव के उद्धोष से गूंजा चांदमुनी शिव मंदिर

सिलीगुड़ी,1 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से शहर के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिव मंदिरों को आकर्षक रोशनियों व झांकियों से सजाया गया है। मंदिरों में जलाभिषेक के मंत्र गंज रहे है।

वहीं,महाशिवरात्रि को लेकर माटीगाड़ा संलग्न चांदमुनी शिव मंदिर में भक्तों का भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। भगवान शंकर के दर्शन और अभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई है।

जिसे देखते हुए चांदमुनी मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा चांदमुनी मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। भक्तों को किसी तरीके की कोई असुविधा ना हो। इस पर भी ख्याल रखा जा रहा है।

वहीं, हर बार यहां पर शिवरात्रि को लेकर मेले का भी आयोजन जाता है। उल्लेखनीय है कि यह चांद मुनि से मंदिर काफी विख्यात है। इस मंदिर को लेकर कई तथ्य व रोचक कहानियां भी हैं। महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में भगवान शंकर का पूजा करने के लिए दूरदराज से भी भक्त पहुंचते है। 

क्योंकि इस मंदिर को लेकर कई पौराणिक कथाएं व मान्यताएं है।  लोगों का मानना है कि मंदिर में पूजा करने के दौरान कोई भी अगर सच्चे मन से कुछ भी मांगे, तो वह जरूर पूरा होता है। इसीलिए श्रावण और महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ लगती है।

मंदिर के पुजारी का कहना है यह मंदिर अपने आप में काफी खास है। इस जगह पर मां सती का अंग गिरा था। जिसके बाद से यह भी जगह शक्तिपीठ के रूप में उभर गई है। यहां पर शिवलिंग अपने आप अवतरित हुई है। यहां पर पहले पूजा एक जंगली बाबा नाम के मुनि करते थे। अभी उनकी सातवीं पीढ़ी ही इस मंदिर की देखरेख कर रही है। इस मंदिर में जो कोई भी सच्चे मन से कुछ भी मांगे। उनकी मुरादें पूरी जरूर होती है।  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां पर भक्त और दर्शनार्थियों की काफी भीड़ जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes