दार्जिलिंग जिला शाखा की माहेश्वरी महिला मंडल ने रजत जयंती को मानवता की मिसाल बनाकर मनाया

सिलीगुड़ी,18 दिसंबर (नि.सं)। दार्जिलिंग जिला शाखा की माहेश्वरी महिला मंडल ने अपनी रजत जयंती वर्ष को एक अनोखी और मानवीय पहल के माध्यम से मनाया। सामाजिक सेवा के जरिए संगठन की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 25 जोड़े दंपतियों के विवाह की जिम्मेदारी माहेश्वरी महिला मंडल ने अपने कंधों पर उठाई। पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, शहनाई की मधुर धुन और भव्य भोज के साथ सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ।

इस विशेष आयोजन को लेकर संगठन की सदस्यों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली। संगठन की ओर से बताया गया कि हर वर्ष स्थापना दिवस को नाच-गान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है, लेकिन रजत जयंती वर्ष को खास और यादगार बनाने के लिए इस बार कुछ अलग और समाजोपयोगी करने का निर्णय लिया गया।


25 वर्ष पूरे होने पर 25 नवदंपतियों को विवाह बंधन में बांधने की इस सराहनीय पहल ने समाज के सामने मानवता और सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया, ऐसा मानना है कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *