महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ सिलीगुड़ी में भाजपा ने निकाली महारैली

सिलीगुड़ी,24 सितंबर(नि.सं.)। उत्तर बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा,भ्रष्टाचार में संलिप्त डॉ. सुशांत राय की गिरफ्तारी और आरजी कर मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग में भाजपा ने सिलीगुड़ी में एक महा रैली निकाली है। इस महा रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार शामिल हुए। यह महा रैली सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क से शुरू हुई महात्मा गांधी मोड़ पर जाकर संपन्न हुई।


इस महा रैली में सुकांत मजूमदार के अलावा दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत राय सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण घोष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित थे। इस महा रैली में भाजपा नेताओं ने महिला उत्पीड़न, आरजी कर और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही भाजपा नेताओं ने अगले 26 विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *