महिला का छिनतई मोबाइल पुलिस ने किया बरामद, महिला को लौटाया

सिलीगुड़ी, 8 जनवरी (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक महिला का छिनतई हुआ मोबाइल बरामद कर आज लौटा दिया है। जिसके बाद महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया। सूत्रों के अनुसार, मुंबई की रहने वाली महिला जॉब के सिलसिले में सिलीगुड़ी में रहती है।


बताया जा रहा है कि गत सितंबर महीने में महिला जब सिटी ओटो से चंपासरी से माटीगाड़ा जा रही थी। तभी चांदमुनी इलाके में बाइक सवार बदमाश आए और महिला का बैग छिनतई कर फरार हो गए। बैग में तीन मोबाइल, जरूरी कागजात और घर की चाभियां थी। बाद में महिला ने माटीगाड़ा थाने में छिनतई का मामला दर्ज करवाई।

जिसके बाद पुलसि ने जांच करते हुए गत नवंबर महीने में महिला का एक मोबाइल बरामद कर लौटा दिया था। उसके बाद आज दूसरा मोबाइल भी बरामद कर पुलिस ने महिला को सौंप दिया। महिला ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की काम का सरहाना की और माटीगाड़ा थाने की पुलिस का आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *