महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 28 दिसंबर(नि.सं.)। महिला से दुष्कर्म के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कार्तिक हलदर है। वह दक्षिण दिनाजपुर का है।


जानकारी मिली है कि सिलीगुड़ी के एनटीएस मोड़ इलाके में एक आवासीय परिसर में कार्तिक हलदार नामक एक व्यक्ति सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। उसी आवसीय परिसर में महिला घर की साफ सफाई का काम करती थी। गत 10 दिसंबर को महिला काम काम पर आई थी। आरोप है कि कार्तिक हालदार उसे अपने रूम में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद महिला ने सिलीगुड़ी महिला थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी कार्तिक हलदर फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी महिला थाने पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बीते कल दक्षिण दिनाजपुर से गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *