महिला से दुष्कर्म के आरोप में एएसआई गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,21 सितंबर(नि.सं.)। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के एक पुलिस अधिकारी पर दुष्कर्म करने का आरोप उठे है। इस घटना की जांच करते हुए माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एएसआई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एएसआई का नाम अमर बीर है। वह सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग में कार्यरत थे।


पुलिस सूत्रों के अनुसार वह बागडोगरा ट्रैफिक गार्ड में कार्यरत थे। जुलाई महीने में एक महिला ने अमर बीर के नाम पर माटीगाड़ा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

बाद में एएसआई अमर बीर ने अदालत में जमानत की अर्जी दी। हालांकि, जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। शुक्रवार को सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने अमर बीर को मल्लागुड़ी इलाके से गिरफ्तार किया। आज अमर बीर को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibom