मशहूर गोलकीपर नीरज साहनी से गौतम देव ने की मुलाकात

सिलीगुड़ी, 27मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव ने सिलीगुड़ी के सूर्यसेन कॉलोनी स्थित डी ब्लॉक के निवासी प्रसिद्ध गोलकीपर नीरज साहनी से मुलाकात की। वह वर्तमान में पेशे से सिविक वालंटियर है।


हालांकि, कुछ दिन पहले काम से लौटते वक्त वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये थे। इसके बाद से वह बीमार हैं। शारीरिक बीमारी के कारण उनकी मां का भी कल निधन हो गया था। नीरज साहनी ने कहा कि बीमार होने के कारण उनके परिवार में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। रूपये के कमी के कारण वह अपना इलाज सही तरीके से नहीं करा पा रहे है।

इसके अलावा स्वास्थ्य साथी कार्ड होने के बावजूद विभिन्न नर्सिंग होम में जाने के बाद भी उन्हें चिकित्सा सेवा नहीं मिल रही है। आज गौतम देव ने उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि सिलीगुड़ी के एक जाने माने नर्सिंग होम में उनका इलाज किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *