महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एनएसएस यूनिट ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

सिलीगुड़ी, 2 अक्टूबर (नि.सं.)। सूर्यसेन महाविद्यालय एनएसएस यूनिट 1 ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 154 पौधे लगाए।आज देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है।


इस मौके पर सूर्यसेन महाविद्यालय एनएसएस 1 यूनटि के 20 वॉलंटियर्स ने आज फूलबाड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत के पोराझार इलाके में वृक्षारोपण किया। इस संबंध में विवेक प्रधान ने कहा कि आज महात्मा गांधी की 154वीं जयंती है। इस मौके पर पोराझार इलाके में 154 पेड़ लगाये गये हैं। विभिन्न इलाकों में पौधे लगाये गये हैं। हमारी पहल शहर को हरा-भरा और बेहतर बनाना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *